कर्नाटक के बेलगावी से अपमानजनक घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ दिसंबर 2024 में 6 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया गया। घटना को मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
इतना ही नहीं वीडियो से धमकाने तक भी उनका अपराध नहीं रुका। तब जनवरी 2025 में उन्हीं में से 3 लोगों ने नाबालिग के साथ दोबारा दुष्कर्म किया। इस बार पीड़िता ने परिवार को आपबीती सुनाई। परिजन ने थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद 5 आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस आयुक्त बोरसे भूषण गुलाबराव ने बताया कि सभी पकड़े गए आरोपित 18 साल से अधिक उम्र के हैं। एक आरोपित अब भी फरार है। इन्हीं में से एक युवक ने दिसंबर 2024 में पीड़िता से दोस्ती की। फिर सुनसान इलाके में बुलाया और अपने साथियों संग मिलकर दुष्कर्म किया।