RCB की जीत का इवेंट करने वाली कंपनी DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को पर भीड़ जुटाने का जिम्मेदार बताया है। DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स ने कर्नाटक हाई कोर्ट में खुद के खिलाफ दर्ज आपराधिक केस को चुनौती दी है।
सोमवार (9 जून, 2025) को फर्म के DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स ने हाई कोर्ट में दलील दी कि कार्यक्रम में आम जनता को आमंत्रित करने में उनका कोई हाथ नहीं था, बल्कि मुख्यमंत्री ने खुद लोगों से भाग लेने की अपील की थी।
भगदड़ मामले में दर्ज FIR में DNA, RCB और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ नामजद हैं। अदालत ने राज्य सरकार से स्पष्ट रूप से पूछा कि तीनों के खिलाफ आरोप किस हद तक अलग-अलग हैं। कर्नाटक सरकार के वकील ने बताया कि सोशल मीडिया पर किए गए ट्वीट्स से भीड़ इकट्ठा हुई।
बेंगलुरु में RCB की जीत के जश्न में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।