Thursday, May 15, 2025

झारखंड करणी सेना के अध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में हत्या, जंगल में मिला शव: समर्थकों की पुलिस के साथ भिड़ंत, जम कर हुआ बवाल

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह को गोली मार दी गई है। विनय सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। रविवार (20 अप्रैल 2025) को विनय सिंह अपने घर मानगो स्थित आस्था स्पेस टाउन से किसी दोस्त के साथ जा रहे थे।

जब रात 10 बजे तक वे घर नहीं पहुँचे तो घरवालों ने ढूँढना शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई और खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान एनएच-33 पर गौड़गोड़ा के नजदीक जंगल में किसी की लाश मिली। पुलिस ने लाश बरामद किया और परिजनों से शिनाख्त करवाई।

शव पर गोलियों के निशान थे और हाथ के पास पिस्तौल मिली। परिजनों का कहना है कि ये सुनियोजित हत्या है और हत्यारों ने जानबूझ कर मारने के बाद हाथ के पास पिस्तौल रख दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाँच कर रही है। ये बात सामने आयी है कि माशूक मनीष नाम का अपराधी किस्म का व्यक्ति कई दिनों से विनय सिंह पर नजर रख रहा था।

हत्या के विरोध में करणी सेना ने जमशेदपुर में बवाल किया है। घटनास्थल पर पुलिभस के साथ समर्थकों की बहस बाजी हुई है। पुलिस ने समर्थकों को खदेड़ दिया