Tuesday, March 18, 2025

केन्या एयरवेज की यात्री ने एयरपोर्ट कर्मचारियों पर फेंके सैनिटरी पैड, मचाया हंगामा: नैरोबी एयरपोर्ट की घटना

केन्या एयरवेज की एक यात्री ने एयरपोर्ट स्टाफ पर उपयोग किया हुआ सैनिटरी पैड फेंक दिया। यह वाकया केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट पर हुआ। वह लागोस से इंग्लैंड के मेनचेस्टर जा रही थी। उसे पेरिस के रास्ते जाना था। लेकिन नैरोबी में पेरिस जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया।

उसके पास फ़्रांस में घुसने के लिए वैध वीजा नहीं था, इसलिए उसे विमान में नहीं घुसने दिया गया। इसके बाद उसने उत्पात मचाया। जब उसे लन्दन की फ्लाइट पर बैठने को कहा गया तो उसने आपा खो दिया। उसने अपने उपयोग किए हुए सैनिटरी पैड एयरपोर्ट कर्मचारियों पर फेंक दिए।

महिला ने स्टाफ को धमकाया कि वह नाइजीरिया के वित्त मंत्री को फोन करेगी। केन्या एयरवेज के कर्मचारियों ने हंगामे के बाद उसकी कोई भी बात मानने से इनकार किया और उसे आगे से यात्रा टिकट ना देने का फैसला किया।