Friday, May 23, 2025

जीन जैक्सन ने किया 11 साल के लड़के का यौन उत्पीड़न, कोर्ट ने सुनाई 18 वर्ष की सजा: ₹30 हजार का जुर्माना भी लगाया, केरल का मामला

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक कोर्ट ने एक महिला शिक्षक को 18 वर्ष की सश्रम सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे यह सजा एक 11 वर्षीय बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के लिए सुनाई है। दोषी शिक्षका का नाम जीन जैक्स है। उसने जिस बच्चे का यौन उत्पीड़न किया, वह बोलने और सुनने में अक्षम है।

ऑनमनोरमा की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित छात्र हॉस्टल में रहता है, वहीं दोषी शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया। उसे एक और ऐसे मूकबधिर छात्र ने देख लिया। इसके बाद दोषी शिक्षिका ने बच्चों को धमकाया भी। इसके बाद बच्चों ने मामले को दूसरे शिक्षकों को बताया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

कोर्ट ने सजा सुनाने के साथ ही शिक्षिका पर ₹30 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि सरकारी शिक्षिका के इस अपराध पर कोई नरमी नहीं बरती जा सकती। उन्होंने यह भी यह कहा कि बच्चे को जो पीड़ा हुई, उसे भी इग्नोर नहीं किया जा सकता।