केरल के कोच्चि नौसेना बेस पर मुजीर रहमान नाम के व्यक्ति ने INS विक्रांत की जानकारी जुटाने की कोशिश की। उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया। नौसेना ने मुजीर के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (09 मई 2025) सुबह 9.15 बजे मुजीब ने कोच्चि स्थित नौसेना कमांड हेडक्वार्टर में कॉल किया। खुद को PMO में कार्यरत ‘राघवन’ नाम का व्यक्ति बताया। कॉल पर भारत का लड़ाकू विमान INS विक्रांत के लोकेशन के बारे में पूछा।
इसके बाद मुजीब ने अधिक जानकारी लेने की कोशिश की, जिस पर नौसेना के अधिकारियों को शक हुआ। तुरंत फोन काटते हुए नौसेना ने पुलिस को मामले की शिकायत की। हार्बर पुलिस ने तुरंत मुजीब के खिलाफ BNS की सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। रविवार (11 मई 2025) की रात को मुजीब को कोझिकोड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, कोच्चि पुलिस कमिश्वर पु्ट्टा विमलादित्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुजीब मानसिक रोगी है। साल 2021 से उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कमिश्वर ने बताया कि मामले की जाँच जारी है।