पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे न्यू टाउन में 14 साल की एक स्कूल छात्रा के साथ ई-रिक्शा चालक ने दरिंदगी की है। उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव से रेप किया। बच्ची कक्षा 8 की छात्रा थी। पुलिस ने ई-चालक सौमित्र रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले लड़की को करीब 3 घंटे तक ई-रिक्शा में घुमाया।
जाँच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित की पहचान की। आरोपित ने लड़की को घर छोड़ने की बात कहकर ई-रिक्शे पर बैठा लिया और उसे जंगल में ले गया। वहाँ उसने लड़की को संतरा देकर बहलाने का कोशिश की। हालाँकि, जब लड़की चिल्लाने लगी तो उसने लड़की का गला घोंट दिया। फिर उसके गले की हड्डी तोड़ दी। इसके बाद लड़की के शव के साथ रेप किया।
रेप के बाद आरोपित सौमित्र रॉय ने लाश को ठिकाने के लगाने के लिए उसे बोरे में डाल दिया और फिर नाले में फेंक दिया। आरोपित शादीशुदा है। पुलिस को यह भी पता चला है कि ई-रिक्शा चालक ने इसके पहले भी एक शादी की थी। उसने अपनी पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसने यह दूसरी शादी की है।