दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की तगड़ी हार पर पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। उन्होंने 2022 में किया गया एक ट्वीट वापस डाला है। इसमें उन्होंने लिखा था, “अहंकार ईश्वर का भोजन है।” इसमें उन्होंने सहयोग करने वालों का तिरस्कार ना करने की हिदायत दी थी। उन्होंने भाजपा को जीत पर बधाई दी।
उन्होंने चुनाव के बाद केजरीवाल पर कहा ,”अन्ना आंदोलन से आए AAP के लाखों कार्यकर्ताओं के भारत के राजनीति को बदलने के सपने की हत्या निर्लज्ज, नीच, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की, उसके प्रति कोई संवेदना नहीं। अब AAP में बचे हुए लोग भी छोड़कर जाएँगे।”

#WATCH | On #DelhiElectionResults, former AAP leader & poet Kumar Vishwas says, "I congratulate the BJP for the victory and I hope that they'll work for the people of Delhi… I have no sympathy for a man who crushed the dreams of AAP party workers. Delhi is now free from him…… pic.twitter.com/RffWg98Sg3
— ANI (@ANI) February 8, 2025
कुमार विश्वास ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि न्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बना कर 10 साल के दुख दूर करे। उन्होंने केजरीवाल को मित्रों और गुरु को धोखा देने वाला बताया। उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं इ अपब अपने जीवन पर ध्यान देने की अपील की है।