Thursday, April 24, 2025

मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ कुणाल कामरा, लिखा- यह संसाधनों की बर्बादी: ‘कॉमेडियन’ का शो देखने वाले दर्शकों को भी नोटिस

विवादित कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजा था लेकिन खबर है कि कामरा वहाँ पेश नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार (31 मार्च 2025) को खार पुलिस कुणाल कामरा के मुंबई स्थित महिम उसके आवास पर भी पहुँची मगर कामरा वहाँ भी नहीं मिला।

पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने की बजाय जब कामरा को पुलिस एक्शन का पता चला तो उसने तंज भरे अंदाज में मुंबई पुलिस के लिए X पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा गया- “ऐसे पते पर जाना जहाँ मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूँ, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है।”

बता दें कि कुणाल कामरा की वो वीडियो, जिस पर सारा विवाद भड़का है वो 2 फरवरी 2025 को मुबई के हैबिटेटे स्टूडियोज में शूट की गई थी। पुलिस ने अब उस शो के दौरान मौजूद सभी दर्शकों को नोटिस भेजा है ताकि उनके बयान को रिकॉर्ड करने किए जा सकें।

अभी सोशल मीडिया से आ रही जानकारी के अनुसार, कुणाल कामरा पुडुच्चेरी में हैं। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उसे चेतावनी दी है कि मुंबई में उसका कास स्वागत होगा। पुलिस ने भी उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए हैं।