बेंगलुरु में मंगलवार(17 जून 2025) को एक महिला यात्री ने एअर इंडिया के प्लेन को क्रैश करने की धमकी दे दी। जिसके बाद उसे प्लेन से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया।
एअर इंडिया का विमान बेंगलुरु से सूरत जा रहा था। इसी दौरान व्यास हीरल मोहनभाई नाम की एक महिला डॉक्टर ने विमान में हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसने विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की भी धमकी दी।
जानकारी के अनुसार उसने अपना बैग क्रू कैबिन के पास प्रतिबंधित जगह पर रखा था, जिसके लिए केबिन क्रू के सदस्यों ने उसे मना किया। तो उसने पायलट और अन्य क्रू मेंबर्स को गाली देना शुरू कर दिया और चिल्लाते हुए धमकी दी कि वह प्लेन को क्रैश करा देगी।
उसके हंगामे की वजह से उड़ान में दो घंटे की देरी हुई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ा। आरोपित येलहंका के शिवनहल्ली की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार पायलट के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुई, इस कारण अंत में उसे विमान के उड़ान भरने से पहले ही उतार दिया गया। और गिरफ्तार कर लिया गया।