मेक्सिको के लास क्रूसेस में गोलीबारी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वहाँ की स्थानीय पुलिस ने बताया कि 21 मार्च 2025 को यंग पार्क में रात करीब 10 बजे गोलीबारी हुई। इस घटना में तकरीबन 5 लोगों को गोली लगी है। वहीं घटना में घायल कितने लोग हुए हैं, ये अभी साफ नहीं हो पाया है।
सुरक्षा एजेंसियाँ मौके पर पहुँचकर पड़ताल कर रही है। हमलावर का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मेक्सिको में यंग पार्क साउथ वॉलनट स्ट्रीट पर स्थित काफी प्रसिद्ध कम्युनिटी पार्क है।
मेक्सिको में पहले भी गोलीबारी की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। 6 जनवरी 2025 को दक्षिण पूर्वी मेक्सिको के विलेहरमोसा शहर में गोलीबारी हुई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। उससे पहले एक दिसंबर को अपेसियो एल ग्रांडे शहर में हुई गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई थी। 10 नवंबर 2024 को मध्य मेक्सिको के एक बार में गोलीबारी हुई जिसमें 10 लोगों की मौत और 7 लोग घायल हुए थे।