आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक वकालत की छात्रा के साथ 4 लड़कों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप करने वालों में उसका बॉयफ्रेंड भी था। लड़की को बॉयफ्रेंड पहले एक दोस्त के कमरे पर लेकर किया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इसका दूसरे ने वीडियो बना लिया।
लड़की को इसके बाद वीडियो लीक करने की धमकी दी गई। इसी आधार पर चारों ने उसका गैंगरेप किया। लड़की गैंगरेप और वीडियो लीक के डर से सदमे में आ गई और आत्महत्या का प्रयास किया। लड़की को उसके पिता ने बचा लिया। इसके बाद उसके बॉयफ्रेंड समेत 4 लड़कों पर मामला दर्ज करवाया गया।
पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लड़कों के खिलाफ गैंगरेप समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उन पर कार्रवाई कर रही है।