Sunday, December 29, 2024

कोनेरु हम्पी बनीं वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियन, दूसरी बार जीता खिताब: शादी-बच्चे के लिए छोड़ा था करियर, वापसी कर जमाया सिक्का

भारत की शतरंज में बढ़ती सफलता को कोनेरु हम्पी ने और ऊँचाई पर पहुँचा दिया। भारतीय खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब दूसरी बार जीतकर देश का मान बढ़ाया। न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट पर आयोजित 11वें राउंड में उन्होंने इंडोनेशिया की इरेन करिश्मा सुकंदर को हराकर 8.5 पॉइंट्स के साथ यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने 2019 में मास्को में यह खिताब जीता था।

आंध्र प्रदेश की निवासी कोनेरु हम्पी अब 37 साल की हैं। 2012 में उन्होंने मास्को में ब्रॉन्ज और पिछले साल उज्बेकिस्तान के समरकंद में सिल्वर मेडल जीता था। छह साल की उम्र से शतरंज खेलने वाली हम्पी ने 15 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने का सपना पूरा किया था।

हालाँकि शादी और परिवार के कारण कुछ समय के लिए खेल से दूर होने के बाद उन्होंने वापसी करते हुए यह खिताब फिर से अपने नाम किया। इस बीच, भारत के अर्जुन भी एक खिताबी होड़ में थे, लेकिन उन्हें हार की वजह से दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।