Saturday, June 14, 2025

मोजिबुल हयात के चक्कर में पड़ी बीवी, गमज़दा हिंदू युवक फाँसी पर लटका: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी चंदा को कुछ मत कहना, उसे मैं बहुत प्यार करता हूँ

बिहार के सुपौल में पत्नी की बेवफाई से तंग आकर 22 साल के कुमुद यादव ने पत्नी के सामने ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कुमुद ने 2019 में चंदा यादव के साथ प्रेम विवाद किया था। दोनों की अभी कोई संतान नहीं है। चंदा मृतक से शादी करने के पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी। इसके बाद मृतक के साथ रहते हुए मजिबुल हयात नाम के एक लड़के से लगातार संपर्क में थी।

ऑपइंडिया को हाथ लगे सुसाइड नोट में मृतक कुमुद ने लिखा है, “आपको (पत्नी चंदा को संबोधित करते हुए) किसी लड़के ने अपने बहकावे में लाकर कुछ खिला-पिलाकर मन को मोह लिया है। इसकी वजह से आप उसके बिना एक पल नहीं रह पा रही हैं। उस लड़के का नाम मजिबुल हयात है, जो मधेपुरा का रहने वाला है। आप उसके साथ जाओ मुझे कोई दिक्कत नहीं। आप उसके साथ हमेशा खुश रहना।”

सुसाइड नोट में मृतक ने आगे लिखा, “चंदा मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूँ। मैं आपको भुला नहीं पा रहा हूँ। इसके कारण आज 5 मार्च को खुदकुशी कर रहा हूँ।” कुमुद ने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद चंदा को किसी तरह से परेशान ना किया जाए। चंदा ने बताया कि वह मोजिबुल हयात से बात करती थी। इसको लेकर उसका पति के साथ अक्सर विवाद होता था। इससे वह परेशान रहते थे।

चंदा ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर को वह बाथरूम गई थी। उस दौरान मृतक कुमुद पन्ने पर कुछ लिख रह था। जब वह बाथरूम से लौटी तो देखा कि कुमुद ट्रंक पर खड़े होकर गले में कपड़े की रस्सी बाँध चुका था। चंदा का दावा है कि उसने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह फंदे पर झुल चुका था। उसने शोर किया तो बाहर से लोग आए और उसे फँदे से उतारा, लेकिन तब मौत हो चुकी थी।