मध्य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में एक लड़की एक लड़के को बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो अब हर जगह वायरल है। इसमें दिख रहा है कि लड़की पहले जमकर सड़क पर लड़के को पीटती है। फिर, उसे लिटा कर उसकी छाती पर लात ही लात मारती है और फिर उसे नंगा करके, उसकी पैंट उतरवाकर उसे मारती है।
इंदौर में बीच सड़क पर लड़की ने की लड़के की पिटाई
— DIGIANA NEWS (@news_digiana) May 21, 2025
-सड़क पर ही उतरवाए लड़के के कपड़े
-सड़क पर पटक कर चप्पल से जमकर पीटा
-एबी रोड माल के सामने की घटना
– युवक-युवती दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे है
– युवक किसी अन्य लड़की को होटल ले जा रहा था pic.twitter.com/VHlJjf5cCC
घटना 20 मई की रात की है। लोगों ने इसे क्लिफ्टन कॉर्पोरेट बिल्डिंग के सामने रिकॉर्ड किया। बताया जा रहा है कि लड़की को कहीं से ये बात बता चल गई थी कि उसका प्रेमी किसी और लड़की को होटल में लेकर जा रहा है इसलिए उसने मौके पर पहुँचकर लड़के को सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। पिटाई पड़ते समय लड़का नशे में धुत था।
कई लोग इस बीच लड़के को बचाने के लिए आगे भी आए मगर युवती इतनी गुस्से में थी कि उसने सबको पीछे कर दिया। इसके बाद करीबन आधे घंटे लड़के की पिटाई चली।