जब लड़की ने मदरसा जाने से मना कर दिया तो हाफिज से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। इस मामले में गुरुवार (12 जून 2025) को लड़की ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर हाफिज को गिरफ्तार कर लिया। मदरसे में पिछले 5 सालों से वसीम हाफिज है और बच्चों को पढ़ाता है। वहाँ उसका एक कमरा भी है।
दो महीने पहले उसने किताब लाने की बात कह कर लड़की को अपने कमरे में भेजा था। पीछे से वह भी पहुँच गया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसने इस दौरान वीडियो भी बनाया। लड़की को हाफिज ने धमकी भी दी थी। उसने कहा था कि अगर लड़की ने किसी को बताया तो वह उसके घरवालों की हत्या कर देगा और उसका वीडियो वायरल कर देगा।