Wednesday, June 18, 2025

‘ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं’: महाराष्ट्र CM फडणवीस ने IG को दिया कार्रवाई का आदेश, छत्रपति संभाजी को लेकर विकिपीडिया पर है आपत्तिजनक कंटेंट

विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ दिए गए ‘आपत्तिजनक’ कटेंट को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार (18 फरवरी 2025) को एक्शन लिया है। सीएम फडणवीस ने राज्य के साइबर सेल के IG को कंटेंट हटाने के लिए देश के बाहर से संचालित ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म विकिपीडिया से संपर्क करने का निर्देश दिया है।

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा, “उनके अपने नियम हैं… हम इस तरह के सुझाव देंगे कि ऐतिहासिक चीजों को विकृत करने के बजाय, एक नियम बनाएँ। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं है। यह दूसरों की स्वतंत्रता का अतिक्रमण नहीं कर सकती है।” उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि कमाल राशिद खान ने विकिपीडिया की सामग्री को पोस्ट किया था।