Thursday, April 17, 2025

जो भी औरंगजेब का समर्थन करेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं: महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की दो टूक, कहा- वह आक्रमणकारी हमारे देश का दुश्मन था

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने औरंगजेब के चाहने वालों को चेताया है। उन्होंने कहा, “औरंगजेब का समर्थन इस महाराष्ट्र में कोई सहन नहीं करेगा। उसका महिमामंडन कोई सहन नहीं करेगा। ये औरंगजेब छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज और हमारे देश का दुश्मन था। वो देशद्रोही – जुल्मी आक्रमणकारी था। माँ-बहनों पर अत्याचार करने वाला था। मंदिरों को तोड़ने वाला था और छत्रपति संभाजी महाराज पर अन्याय-अत्याचार करने वाला था। उसका समर्थन जो भी करेगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा।”

औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए चल रहे आंदोलन के प्रति एकनाथ शिंदे ने अपना समर्थन जताया। एकनाथ शिंदे ने कहा, “ये जनता की भावना है। जनता की भावना हमारे राजा के प्रति छत्रपति संभाजी महाराज के प्रति बहुत गंभीर है। जनता ने जो आंदोलन किया है, वो आंदोलन जायज है। उनके मन में हमारे राजा के प्रति प्रेम की भावना और औरंगजेब के प्रति, जो देशद्रोही है, उसके प्रति गुस्सा है।”

नागपुर में मुस्लिमों की हिंसा के सवाल पर एकनाथ शिंदे ने कहा, “3000-4000 लोगों द्वारा पुलिस पर हमला करना, पेट्रोल बम फेंकना, पत्थर फेंकना..हथियार से हमला करना, पुलिस पर हमला करना.. फायर ब्रिगेड पर हमला करना.. ये सोची-समझी साजिश है। और जो सोची-समझी साजिश से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, कानून जो भी हाथ में लेना, उसको बक्शा नहीं जाएगा।”