महाराष्ट्र के पुणे जिले इंद्रायणी नदी पर बना ब्रिज अचानक गिर गया। ब्रिज पर पैदल चल रहे पर्यटक तेज नदी में बह गए। जानकारी के अनुसार, अब तक 25 लोगों के फँसे होने की आशंका जताई जा रही है। पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने रेस्क्यु ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालाँकि, हादसे का मुख्य कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।
घटना रविवार (15 जून 2025) दोपहर करीब 3.30 बजे की है। आसपास के लोगों ने बताया कि ब्रिज अचानक ही गिरा। यह इलाका पर्यटकों से भरा हुआ था। पैदल चलने वाले इस पुल पर लगभग 100 पर्यटक मौजूद थे। तभी नदीं के दोनों किनारे को जोड़ने वाला ब्रिज अचानक टूट गया।
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने कहा, “नदी में करीब 20-25 लोगों के फँसे होने की आशंका है। अब तक 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है। आगे की जानकारी का इंतजार है।” घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की गाड़ियाँ बचाव कार्य में जुट गई है। नावों और गोताखोरों की मदद से लोगों को बचाया जा रहा है। NDRF की टीम भी जल्द घटनास्थल पर पहुँचने वाली है।