Tuesday, March 25, 2025

चाकू दिखा लड़की को भाई के साथ इंटिमेट होने को किया मजबूर, फिर वीडियो बना बारी-बारी से किया बलात्कार: पुणे में 19 साल की लड़की से गैंगरेप, लूट

महाराष्ट्र के पुणे में एक शनिवार (1 मार्च 2025) रात को 19 साल की लड़की के साथ 2 लोगों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और सोने के गहने भी छीनकर फरार हो गए। घटना के समय वो अपने भाई के साथ थी, तभी दो लड़के मोटरबाइक पर आए। इन लड़कों ने चाकू की नोक पर दोनों को डराया और जबरदस्ती आपस में अंतरंग (इंटिमेट) होने को कहा। इतना ही नहीं, उन्होंने इस हरकत को अपने फोन में रिकॉर्ड भी किया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया और उसकी सोने की नोज रिंग और पेंडेंट छीनकर भाग गए।

लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए 112 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपितों का पता लगाया और कुछ ही घंटों में उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों से छीने गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए गए।

सीनियर इंस्पेक्टर महादेव वाघमोडे ने बताया कि आरोपितों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गिरफ्तार किया गया है और 7 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।