Wednesday, June 18, 2025

अखिलेश के करीबी महेंद्र राजभर को मंच पर पड़ा थप्पड़, दूसरे नेता ने ही किया हमला: तमाचे से पहले पहनाई थी माला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। बताया गया है कि उनके करीबी ब्रजेश राजभर ने महेंद्र राजभर पर थप्पड़ों की बारिश कर दी।

सामने आए वीडियो में पहले आरोपित नेता जी के विषय में भाषण देता है और उसके बाद उन्हें माला पहनाता है, इसके बाद उनपर थप्पड़ो की बौछार कर देता है। महेंद्र राजभर की पिटाई करने वाला ब्रजेश राजभर खुद उनकी ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था।

यह घटना जौनपुर की है। महेंद्र राजभर ने आरोपित के खिलाफ़ जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि यह हमला ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए महेंद्र राजभर को कटप्पा बताया था और चुनाव में जिताने की अपील की थी लेकिन अब राजभर समाजवादी पार्टी के साथ चला गया है। हालाँकि इस थप्पड़ कांड के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज कर ली है।