दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए महीना देने की दिल्ली सरकार की ‘महिला सम्मान योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार (8 मार्च) को इसकी जानकारी दी। इस योजना का लाभ सिर्फ गरीबी रेखा के नीचे वाली यानी BPL कार्ड धारी महिलाओं को ही मिलेगा। इसके लिए 5100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पंजीकरण की तारीखों का जल्दी ही ऐलान होगा।
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस योजना की पात्र वही महिलाएँ होंगी, जिनकी उम्र 21 साल से 60 के बीच है। इसके साथ ही आवेदन करने की महिला दिल्ली में कम से कम पाँच से रह रही हो। उसके पास आधार नंबर और आधार नंबर से जुड़ा हुआ दिल्ली में एक बैंक खाता भी होना चाहिए। इसमें 3 लाख रुपए की सालाना आय के लिए इलाके के SDM या राजस्व अधिकारी से आय प्रमाण पत्र लेना होगा।