Sunday, July 13, 2025

आशिकी में बाघ के बाड़े पर चढ़ा, फिसलकर पहले अंदर गिरा, फिर पुलिस के ‘पिंजड़े’ में हुआ कैद: गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए चिड़ियाघर में स्टंटबाजी पड़ी भरी, Video वायरल

गुजरात के अहमदाबाद में कांकरिया चिड़ियाघर में एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार जताने के लिए ऐसा काम किया कि उसे सीधे जेल जाना पड़ा। 26 वर्षीय युवक अरुण पासवान गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने को कांकरिया चिड़ियाघर में बाघ के बाड़े पर चढ़ गया। लेकिन इसी बीच एक गड़बड़ हो गई।

अरुण पासवान का पैर फिसला और वह सीधा जाकर बाड़े में गिर गया। हालाँकि, वह बाघ से बच गया। उसके गिरने की जानकारी चिड़ियाघर प्रशासन को दी गई जिन्होंने रेक्स्यू किया। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।

अरुण पासवान मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और अहमदाबाद के राखियाल इलाके में रहता है। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रही है।