Sunday, April 20, 2025

बीवी से था योगा टीचर का अफेयर, महिला के पति ने किया अगवा: 7 फीट गड्ढे में जिंदा दफनाया, हरियाणा के रोहतक का मामला

हरियाणा के रोहतक की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में योग पढ़ाने वाले शिक्षक जगदीप की हत्या कर दी गई। उसके मुँह पर टेप बाँध कर चरखी दादरी ले जाया गया। यहाँ 7 फीट गहरे गड्ढे में उसे ज़िंदा दफना दिया गया। यह घटना 24 दिसम्बर, 2024 को हुई।  3 महीने तक उसके बारे में कुछ नहीं पता चला। 

पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा किया है। पता चला है कि जगदीप रोहतक में एक मकान में किराए पर रहता था। इसी मकान में रहने वाली महिला से उसका प्रेम प्रसंग था। इसकी भनक महिला के पति राजकरण को लग गई, इसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई। 

पुलिस ने इस घटना का खुलासा कॉल रिकॉर्ड से किया है। पुलिस ने इस मामले में हरदीप और धर्मपाल को गिरफ्तार किया है। मामले का मुख्य आरोपित राजकरण फरार है। इस मामले में एक और आरोपित को पुलिस तलाश रही है। मामले का खुलासा तीन महीने की जाँच के बाद हुआ है।