OpIndia is hiring! click to know more
Sunday, April 13, 2025

नौशाद ने 13 कुतियों को बनाया अपनी हवस का शिकार: NGO ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा, कुकर्म का वीडियो बनाकर बटोरता था व्यूज

दिल्ली के कैलाश नगर में नौशाद ने अपनी हवस के लिए एक के बाद एक 13 फीमेल डॉगीज को अपना शिकार बना डाला। उसने दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनवाई ताकि उसे सोशल मीडिया पर व्यूज मिल सकें। वीडियो वायरल होने के बाद जानवरों के लिए काम करने वाली NGO के सदस्यों ने उसे पकड़ा। पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद नौशाद को गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक ट्वीट का थ्रेड वायरल हो रहा है। पहले थ्रेड में तीन वीडियों हैं। पहले वीडियो में नौशाद को एक कुतिया का दुष्कर्म करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, अन्य दो वीडियो में उसका कुबूलनामा है। अगले थ्रेड में NGO सदस्य उनकी पिटाई करते हुए उससे सवाल-जवाब कर रहे हैं। पूछे जाने पर 6 कुतियों के साथ सेक्स करने की बात नौशाद ने कुबूली है। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा भी सामने आ रहा है। लड़कियों के कपड़ों से रेप को जोड़कर राजनीति करने वालों के जवाब में अब लोग वीडियो पर कमेंट कर पूछ रहे हैं, “कुतिया ने क्या पहना था?” वहीं एक ने लिखा, “नोटः बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और अब जानवर भी सुरक्षित नहीं हैं।”

पूरे मामले पर पुलिस का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। अधिकारी वीडियो की पुष्टि और जाँच करने के बाद इस बारे में जानकारी दे सकते हैं।