तमिलनाडु के थोथूकुड़ी में एक गुंडे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को कथित तौर पर आग लगा दी। पीड़िता 65% जल चुकी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपित संतोष (21) लगातार कई महीने से बच्ची को परेशान कर रहा था।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट् में बताया गया है कि संतोष इस बच्ची के घर के पास में रहता था और उस पर बात करने के लिए दबाव बनाता था। बच्ची इससे परेशान रहती थी। उसने अपने परिजनों से भी यह बात बताई थी। परिजनों ने अगस्त, 2024 में इस संबंध में एक FIR भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने आरोपित संतोष पर एक्शन नहीं लिया था और सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद भी वह बच्ची का पीछा करता रहा और उस पर दबाव बनाता रहा। संतोष ने अपने एक दोस्त मुथैया के साथ मिलकर रविवार (23 मार्च, 2025) को बच्ची पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पीड़ित बच्ची अस्पताल में जिन्दगी-मौत की लड़ाई लड़ रही है। यह सब तब हुआ है जब राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन हिंदी विरोध पर अपना पूरा ध्यान लगे हुए हैं।