Thursday, January 23, 2025

कोर्ट में जज की बात सुनकर भड़क गया हत्या का आरोपित, चला दिया चप्पल: महाराष्ट्र के ठाणे में FIR दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने एक जज पर चप्पल फेंक दी। वह हत्या के मामले में कोर्ट लाया गया था। वह कोर्ट में अपने वकील के ना होने के चलते काफी खीझा हुआ था। इसको लेकर ही जब जज ने एक आदेश दिया तो वह गुस्सा हो गया और उसने जज पर चप्पल फेंक दी। शख्स पर FIR दर्ज कर ली गई है।

आरोपित का नाम किरन संतोष भरम है और कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपना केस ट्रांसफर किए जाने की माँग कर रहा था। जज ने उसको इस संबंध में लिखित आवेदन देने को कहा था। हालाँकि, उसका वकील इस दौरान यहाँ मौजूद नहीं था। इसके बाद जज ने उससे नए वकील का नाम देने को कहा था।

इससे वह गुस्सा हो गया और चप्पल फेंक दी। उसके द्वारा फेंकी गई चप्पल जज को नहीं लगी बल्कि सामने लकड़ी के खाँचे में फंस गई। इसके बाद उसके ऊपर सरकारी कर्मचारी को नुकसान पहुँचाने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई।