उत्तर प्रदेश में TCS के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में आगरा पुलिस ने उनकी सास और साली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पत्नी निकिता और ससुर नृपेंद्र शर्मा अभी भी फरार हैं। दरअसल, आरोपितों ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद गुरुवार (13 मार्च) को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले मानव शर्मा ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 24 फरवरी को फंदा लगाकर सुसाइड कर ली थी। मौत से पहले उन्होंने उन्होंने उत्पीड़न की कहानी कहते हुए एक वीडियो भी बनाया था। मानव के पिता ने निकिता, उसकी बहन, पिता और माँ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि निकिता कहती थी कि उसके घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी मानव शर्मा की है। वो किसी और लड़के से प्यार करती है। इसको लेकर मानव और निकिता में विवाद होता रहता था। इसको लेकर मानव गहरे अवसाद में चला गया था और बाद में आत्महत्या कर ली।