कर्नाटक के मंगलुरु में कोर्ट ने रमशीद नाम के व्यक्ति को महिला और नाबालिग के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में 5 वर्ष की सजा सुनाई है। उसने एक घर की छत से से अपने मोबाइल में एक महिला और नाबालिग लड़की का नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया था।
इसके बाद वह दूसरी छत पर भी यही करने पहुँचा था। यहाँ उसे पड़ोसियों ने देख लिया। पड़ोसियों के देखने पर वह यहाँ से भाग गया। उसका मोबाइल यहाँ छूट गया। उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें यह वीडियो मिले। इसके बाद उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करवाई गई।
यह घटना जुलाई, 2024 में हुई। इसके बाद उसको गिरफ्तार करके पुलिस ने 5 महीने में ही सजा दिलवाने में सफलता पाई। कोर्ट ने उसे 5 वर्ष सजा सुनाई है और ₹15000 का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने पीड़ितों को ₹1 लाख का मुआवजा देने का आदेश भी दिया है।