जम्मू कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी हिन्दू बने दो मुस्लिमों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मार्ग पर घोड़े और खच्चर की सवारी के लिए पोनी सेवा संचालित की जाती है। गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को इसमें एक घोड़ा चालक मुनीर हुसैन और एक टट्टू चालक साहिल खान फर्जी हिंदू नाम और दस्तावेजों के साथ काम करते पकड़े गए।
वैष्णों देवी में गीता माता मंदिर के पास पुलिस की टीम ने चेकिंग की। इस दौरान एक घोड़ा चालक को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पूरन सिंह बताया। जब उसके दस्तावेज जाँचे गए तो पता चला कि असल में उसका नाम मनीर हुसैन है। पोनी सेवा में काम करने के लिए वह किसी और का अधिकृत कार्ड उपयोग कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इसके अलावा बाण गंगा पुल के पास भी गश्त में ही पुलिस ने साहिल खान नाम के व्यक्ति को पकड़ा है। वह जम्मू के कोटली में रहता है। वह बिना लाइसेंस के टट्टू सेवा का काम कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदिर जाने वाले मार्ग पर निगरानी और वेरीफिकेशन के लिए गश्त आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने सभी सेवा प्रदान करने वालों को अपने वैध दस्तावेज को साथ लेकर काम करने की अपील की है।