Thursday, January 23, 2025

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक: मोदी कैबिनेट ने उनके योगदान को किया याद, AAP ने माँगा ‘भारत रत्न’

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की अवस्था में गुरुवार (26 दिसंबर) की शाम दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। आज शुक्रवार (27 दिसंबर) को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी, उनकी माँ एवं कॉन्ग्रेस नेता सोनिया गाँधी सहित कई नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मीटिंग में मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया गया। इसके साथ ही शोक प्रस्ताव भी पारित किया है। मोदी सरकार ने पूर्व पीएम सिंह के निधन पर 7 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। उनके निधन पर सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। AAP के सांसद संजय सिंह ने मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की माँग की है।