सोनीपत की एक यूनिवर्सिटी में कुछ दिन पहले लड़कों के हॉस्टल में एक लड़की सूटकेस में छुपी हुई मिली थी। अब आगरा के फतेहाबाद में एक प्रेमी घर के संदूक में छुपा हुआ मिला है। देर रात महिला के कमरे से आहट सुनकर घरवाले कमरे में पहुँचे तो उन्हें वहाँ कोई नहीं मिला। काफी खोजने के बाद कमरे में रखे संदूक पर नजर गई। उसकी कुंडी संदूक के अंदर होने से प्रेमी का पता चला। इस पूरे मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगरा के बहा तहसील का रहने वाला युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर जा पहुँचा। महिला के सभी घरवाले छत पर सो रहे थे। रात में एक बजे महिला के कमरे से आहट आई। देखने के लिए पति ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। महिला ने प्रेमी को संदूक में छुपा दिया। पति ने पूरे कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई नहीं मिला। फिर उसकी नजर संदूक पर गई। संदूक की एक कुंडी अंदर की तरफ थी।
यूपी : आगरा में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड परिजनों को देख संदूक में घुसा। संदूक से बाहर निकालकर हुई पिटाई !! pic.twitter.com/itTHaE0H6L
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 21, 2025
जब संदूक खोला गया तो उसके अंदर से प्रेमी अर्धनग्न हालत में मिला। महिला के घरवालों ने उसकी जमकर पिटाई की। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।