Tuesday, June 24, 2025

दिल्ली के ब्रह्मपुरी में अल मतीन मस्जिद हुई सील, MCD ने की कार्रवाई: मुस्लिम कर रहे थे विस्तार का प्रयास, हिन्दुओं ने लगाए थे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर

दिल्ली के ब्रह्मपुरी में अवैध तरीके से किया जा रहा अल मतीन मस्जिद का विस्तार रुक गया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने इस निर्माण को सील कर दिया है। लोगों का आरोप था कि यह मस्जिद 2013 के बाद धोखे से बनाई गई थी। यह भी आरोप था कि इस मस्जिद से 2020 के हिन्दू विरोधी दंगे के दौरान गोलियाँ चली थीं।

ब्रह्मपुरी मस्जिद पर सीलिंग की यह कार्रवाई सोमवार (2 जून, 2025) को हुई है। MCD इस अवैध निर्माण को गिराने के लिए भी तैयारी कर चुकी है। जब उसे पुलिस बल मिल जाएगा तो यह अवैध निर्माण तोड़ दिया जाएगा। इस मस्जिद को लेकर हाल ही में हिन्दुओं ने मकान बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए थे।

यह मस्जिद बनाने की प्रक्रिया 2013 में चालू हुई थी। साल 2020 के बाद मस्जिद को बड़ा करने की कोशिश शुरू हुई। यह मस्जिद पहले गली नम्बर 13 की तरफ थी, लेकिन बाद में इसे गली नम्बर 12 की तरफ बढ़ाने की कोशिश की गई थी, यहाँ शिव मंदिर है और हिन्दू परिवार रहते हैं।