Wednesday, February 26, 2025

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे का UP पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैरोल पर छूटने के बाद से फरार था: डबल मर्डर केस में मिली थी आजीवन कारावास की सजा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लॉरेंस बिश्नोईं गैंग के सदस्य जितेंद्र उर्फ जीतू का एनकाउंटर हुआ है। जीतू पर यूपी पुलिस ने एक लाख का ईनाम रखा हुआ था क्योंकि वो पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया था। इस एनकाउंटर को उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) और स्थानीय पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।

जानकारी के मुताबिक, एनकाउंटर रात करीब 2 बजे हुआ। इसके लिए पुलिस ने सूचना पाते की जितेंद्र की घेराबंदी की। जब उसे सरेंडर करने को कहा तो वो पुलिस पर फायरिंग करने लगा और जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गोली मार दी।

बता दें कि जितेंद्र के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे जिसमें डबल मर्डर केस का भी आरोप था। 2016 के एक मर्डर मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी और 2023 में वो पैरोल पर बाहर आया था, लेकिन उसके बाद वो जेल वापस नहीं गया। पुलिस उसकी तलाश में काफी समय से दबिश दे रही थी।