Saturday, June 21, 2025

चेन्नई में सरकारी शेल्टर होम में बच्ची से यौन शोषण, 50 साल के गार्ड ने बनाया शिकार… पैर भी तोड़ा: पुलिस ने CCTV देख कर पकड़ा

चेन्नई के चितलापक्कम में एक सरकारी आश्रय गृह में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की के साथ यौन शोषण हुआ। बच्ची ने जब यहाँ से भागने का प्रयास किया तो उस पर हमला किया गया। यौन शोषण करने वाले ने बच्ची का पैर भी तोड़ दिया। मामले में आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इसी आश्रय स्थल में गार्ड के तौर पर काम करता था। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। बताया गया है कि पीड़िता को एक सप्ताह पहले ही इस आश्रय स्थल में लाया गया था। अब पीड़िता का इलाज चल रहा है।

आरोपित ने लड़की के मुंह पर कपड़ा बाँध कर यह यौन शोषण किया। वह फिर उसे घसीट कर दूसरी फैकल्टी में ले गया। लड़की ने भागने का प्रयास किया तो उसने हमला करके पैर तोड़ दिया। पुलिस ने अब इस विषय में POCSO समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर ली है और आरोपित को पकड लिया है।