महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। एक वायरल वीडियो में टाइम्स नाउ नवभारत के पत्रकार ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता से मराठी भाषा और महाराष्ट्र के बारे में आसान सवाल पूछे, जैसे- “मराठी भाषा दिवस कब है?” और “महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?”। लेकिन कार्यकर्ता कोई जवाब नहीं दे पाया और बड़बड़ाते हुए वहाँ से भाग गया।
यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग मनसे की मराठी प्रेम की पोल खुलने की बात कह रहे हैं।
A journalist asked an MNS worker:
— Mr Sinha (@MrSinha_) July 5, 2025
Do you know when Marathi Language Day is?
-Abba Dabba Jabba
Do you know when Maharashtra Day is?
-Abba Dabba Jabba
He asked a few more questions related to Maharashtra, but the worker couldn’t answer and eventually ran away 😂 pic.twitter.com/svTUYzCdDk
बता दें कि यह विवाद तब और गहरा गया, जब ठाणे में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक दुकानदार पर सिर्फ हिंदी बोलने के लिए हमला कर दिया। वीडियो में दिखा कि दुकानदार ने कहा, “महाराष्ट्र में सभी भाषाएँ बोली जाती हैं”, जिसके बाद उसे थप्पड़ मारे गए।
स घटना ने लोगों में गुस्सा भड़का दिया है। मनसे के मराठी भाषा के नाम पर हिंसा और डर फैलाने की रणनीति की आलोचना हो रही है। कार्यकर्ता की अज्ञानता और हिंसा की घटनाओं ने पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल उठा दिए हैं।