प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नवोदय विद्यालय खोलने जा जा रही है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने इसकी मंजूरी दे दी है। नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और एक मौजूदा केंद्रीय विद्यालय के विस्तार के लिए 5,872.08 करोड़ रुपए और नवोदय विद्यालय के 2,359.82 करोड़ रुपए की जरूरत होगी।
नए केंद्रीय विद्यालयों के खुलने से 82,560 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि वर्तमान में 1,256 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें से तीन विदेश में संचालित हो रहे हैं, जो रूस की राजधानी मॉस्को, नेपाल की राजधानी काठमांडू और ईरान की राजधानी तेहरान में हैं। इन विद्यालयों में लगभग 13.56 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय योजना को नवंबर 1962 में मंजूरी मिली थी।