Tuesday, March 25, 2025

मोकामा गोलीबारी मामले में बाहुबली नेता अनंत सिंह और विरोधी गैंगस्टर सोनू ने किया सरेंडर, मोनू की तलाश जारी

बिहार के मोकामा में हुई फायरिंग मामले में बाहुबली नेता अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है। इसके पहले गैंगस्टर सोनू सिंह ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। गोलीबारी की घटना बुधवार को नौरंगा गाँव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई थी, जिसमें कई राउंड गोलियाँ चलीं।

इस गोलीबारी में अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे, जबकि उनके एक समर्थक को गोली लगी थी। अब खबर है कि सोनू सिंह ने पंचमहला थाने में जाकर शुक्रवार सुबह आत्मसमर्पण किया। वहीं, FIR के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। FIR में उनके समर्थकों को आरोपित बनाया गया है।

पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें से एक शिकायत सोनू-मोनू द्वारा अनंत सिंह के खिलाफ दी गई थी, जबकि दूसरी शिकायत एक ग्रामीण द्वारा सोनू-मोनू के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। तीसरी एफआईआर पुलिस द्वारा दर्ज की गई है, जिसमें पुलिस कार्य में बाधा डालने का मामला शामिल है।

एक जानकारी मोकामा से और सामने आई है कि केवल मोकामा में बुधवार को ही गोलीबारी नहीं हुई। आज सुबह भी सोनू-मोनू के मुंशी मुकेश कुमार के घर गोली ताबड़तोड़ चली थी। बताया जा रहा है क करीबन 24 जनवरी की सुबह 30-40 राउंड गोलियाँ चलीं। मोनू की तलाश जारी है।