उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मनवीर नाम के शख्स ने 9 साल पुराना बदला लेने के लिए घनश्याम नाम के व्यक्ति की खेत में निर्मम हत्या कर दी। घनश्याम की गलती ये थी कि उसने 9 साल पहले पंचायत के एक फैसले पर मनवीर को जूतों की माला पहनाई थी। उस समय मनवीर पर घनश्याम की भतीजी से छेड़खानी करने का आरोप लगा था।
पुलिस ने मनवीर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे जुर्म भी कबूल करवा लिया है। उसने माना है कि हत्या उसी ने की। साथ ही ये भी कहा कि 9 साल पहले चूँकि घनश्याम ने झूठा इल्जाम लगाकर सबके आगे उसे बेइज्जत किया था और उसे जूतों की माला पहनाई थी इसलिए उसने अपने अपमान का बदला लिया।
उसने बताया कि उसने ये हत्या 16-17 अक्तूबर की रात को खेत में अंजाम दी जब घनश्याम सो रहा था। उसने बताया कि उसने घनश्याम से इतनी नफरत थी कि उसने अपने घर के चाकू से पहले गर्दर पर वार किया, फिर उसके चेहरे, हाथ, कंधे पर। तब तक चाकू मारे जब तक घनश्याम की मौत नहीं हो गई।
इसके बाद चाकू फेंक वो लौट आया। उसे लगा कि किसी को उसपर शक नहीं होगा। हालाँकि पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।