Sunday, June 8, 2025

MP प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की हुई सगाई, लखनऊ के होटल में हुआ कार्यक्रम: जया बच्चन-डिंपल यादव समेत सपा का पूरा कुनबा था शामिल

समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई हो गई है। यह सगाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक होटल में रविवार (8 जून, 2025) को हुई है। इस सगाई में रिंकू और सरोज के परिजनों समेत अखिलेश यादव सरीखे कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।

यह सगाई रविवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। दोनों का विवाह नवम्बर, 2025 में होना है। इस सगाई की कुछ फोटो भी सामने आई हैं। नेताओं के अलावा क्रिकेट जगत से जुड़े भी कई लोग इस समारोह में शामिल हुए हैं। बताया गया है कि दोनों ने ₹2.5 लाख की अंगूठियाँ एक-दूसरे के लिए खरीदी थीं।

प्रिया सरोज जौनपुर के मछलीशहर से सांसद हैं। वह बड़े नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। वहीं क्रिकेटर रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के ही अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से IPL में खेलते हैं। वह एक प्रदर्शन के बाद चर्चा आए थे।