महाराष्ट्र के मुंबई में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पत्नी ने सेक्स करने से इनकार करने पर पति ने उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला घरेलू सहायिका (मेड) का काम करती है। शुक्रवार (30 जून 2025) को जब वह काम पर निकलने की तैयारी कर रही थी। तब पति दिनेश आव्हाड ने शारीरिक संबंध बनाने की जिद की। महिला ने देरी होने के चलते इनकार कर दिया।
पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। इस गुस्से में आकर महिला ने खुद पर केरोसिन तेल डाल लिया। लेकिन खुद को आग नहीं लगाई। इतने में पति ने गैस चूल्हे से एक जलता हुआ कागज लाकर पत्नी पर फेंक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद महिला को तुरंत सायन अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उपचार जारी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जाँच आगे बढ़ाई जाएगी।