Tuesday, April 22, 2025

सलमान खान को धमकी देने वाले मोहम्मद मुस्तफा मुंबई से गिरफ्तार, ₹2 करोड़ रंगदारी माँगी थी: इससे पहले पकड़ा गया था तैयब

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से ₹2 करोड़ की रंगदारी माँग धमकी भेजने वाले शख्स को पकड़ा है। इसका नाम आजम मोहम्मद मुस्तफा है और वह मुंबई का ही रहने वाला है। मुस्तफा ने मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भेजी थी।

मुस्तफा ने यह धमकी मंगलवार (29 अक्टूबर, 2024) को भेजी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश चालू कर दी थी। उसे बुधवार (30 अक्टूबर, 2024) को गिरफ्तार कर लिया गया। मुस्तफा से पहले सलमान खान को धमकी देने वाले तैयब अंसारी को नोएडा से पकड़ा था।

तैयब अंसारी नोएडा में बढ़ई का काम करता है। बीते दिनों में सलमान खान को लगातार विश्नोई गैंग से धमकियाँ मिली हैं। इस बीच उन्हें अलग-अलग लोगों ने भी धमकियाँ देना चालू कर दिया है।