मुंबई पुलिस के अनुसार, एजाज खान पर कथित रूप से एक्ट्रेस का रेप का मामला दर्ज हुआ है। चारकोप पुलिस थाने में ये केस दर्ज किया गया है। पुलिस एजाज खान से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस उनके घर पहुँची तो वह मौजूद नहीं था। उसकी तलाश की जा रही है।”
इससे पहले एजाज खान का अश्लील शो ‘हाउस अरेस्ट’ विवादों में घिरा था। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता की शिकायत पर अंबोली पुलिस ने FIR दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने उल्लू ऐप के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है।