बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रंगदारी की माँग की है। सलमान खान से ₹2 करोड़ उनकी जान बख्शने के लिए देने को कहा गया है। यह धमकी सलमान खान को ना भेज कर सीधे मुंबई पुलिस को भेजी गई है। धमकी का संदेश मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को मिला है।
मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी मिलने के बाद मामले की जाँच चालू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि इससे पहले लॉरेंस विश्नोई गैंग लगातार सलमान खान को मरने की धमकी देता रहा है।
हाल ही में सलमान खान को धमकी देने वाला एक आदमी उतर प्रदेश के नोएडा से पकड़ा गया था। उसकी पहचान तैयब अंसारी के रूप में हुई है। तैयब उत्तर प्रदेश के ही बरेली का रहने वाला है और नोएडा में बढई का काम करता है।