Sunday, March 9, 2025

अपने ही फ्लैट में फंदे से लटकी मिली एयर इंडिया की महिला पायलट, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार: दावा- नॉनवेज खाने से रोकता था, सरेआम करता था बेइज्जत

मुंबई में एअर इंडिया की एक महिला पायलट सृष्टि तुली ने रविवार (24 नवम्बर, 2024) को अपने फ्लैट में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके बॉयफ्रेंड रोहित को गिरफ्तार किया गया। महिला पायलट गोरखपुर की रहने वाली थी। उसके परिजनों ने रोहित पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। सृष्टि तुली की आत्महत्या का प्रारंभिक कारण रोहित का उसे नॉनवेज खाने से रोकना और इसको लेकर बेईज्जत करना बताया जा रहा है। रोहित ने बताया है कि आत्महत्या के वक्त वह फ़्लैट से बाहर था और उसे पायलट सृष्टि ने इसकी जानकारी फोन पर दी थी।

बॉयफ्रेंड ने दावा किया है कि उसने वापस पहुँचने के बाद फ़्लैट को नकली चाबी बनवा कर खोला था। इसमें उसने अपनी एक एक्स गर्लफ्रेंड की मदद ली थी। हालाँकि, पुलिस को पता चला है कि इस फ़्लैट की 3 चाबी थी। जिनमें से एक सृष्टि जबकि एक और फ्लैटमेट के पास थी। तीसरी चाबी कहाँ गई, इस पर अभी तलाश चल रही है।