Tuesday, April 29, 2025

निकाह कर नगमा को ला रहा था अखलाक, रास्ते में गाड़ी रुकवाकर ले गया हिंदू प्रेमी: कहा- तुम्हारी बीवी के पेट में मेरा बच्चा, बिहार का मामला

बिहार के सारण में निकाह करके लौट रही लड़की को उसका प्रेमी शौहर की गाड़ी से ही भगा ले गया। प्रेमी और उसके साथियों ने मुस्लिम शौहर अखलाक की पिटाई भी की। मुस्लिम युवक ने बताया है कि उसकी बीवी का प्रेमी हिन्दू है और पिटाई के दौरान उसने उसकी बीवी के पेट में उसका बच्चा पल रहा है।

पीड़ित दूल्हा असम का रहने वाला है। सारण में उसका ननिहाल है और यहीं से वह बारात लेकर लड़की के घर गया था। रास्ते में लौटते वक्त उसकी गाड़ी को कुछ लोगों ने रोका और मारपीट चालू कर दी। उन्होंने तमंचा भी दिखाया। इसके बाद वह उसकी बीवी को दूसरी गाड़ी में खींच ले गए।

लड़की को पुलिस ने शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम नगमा है। वह सिन्दूर लगाए हुए मिली है। बताया गया है कि उसका हिन्दू लड़के से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग है। वहीं उसका प्रेमी अब भी फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। लड़की ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी मर्जी ने नहीं गई थी।