Sunday, June 22, 2025

ख्वाब में अल्लाह के दिए हुक्म का मैंने पालन किया: अरमान खान ने अपनी भाभी की खोद डाली कब्र, कहा- सपने में भाभी भी आई थी

मध्य प्रदेश के सीधी में 30 साल के अरमान खान ने अपनी मृत भाभी की कब्र खोद दी। मृतक महिला के पति अमानत खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अमानत को शक है कि उसका भाई मृत बीवी शफीरुनिशा का कब्र काला जादू के लिए खोद रहा था। वहीं, अरमान ने कहा कि सपने में अल्लाह के मिले हुक्म का वह पालन कर रहा था। उसने कहा कि उसकी भाभी भी सपने में आई थी।

अपनी शिकायत में अमानत ने कहा है कि 15 नवंबर को बीमारी से उनकी बीवी की मौत हो गई थी। उसने घर के पास ही बीवी को दफन किया गया था। 23 दिसंबर को स्थानीय लोगों ने उसे बताया कि उसकी बीवी की कब्र किसी ने खोद दी है। यह भी पता चला कि उसका भाई कब्र के पास रात में घूमता दिखा था। वहीं, आरोपित अरमान ने काला जादू आदि से साफ इनकार किया है।