उज्जैन के चिमनगंज में दो नाबालिक हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे लड़कों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। पकड़े जाने पर तीनों ने अपने नाम अंकित, राहुल और राज बताया। लोगों ने जब उनकी आईडी देखी तो पता चला कि तीनों मुस्लिम लड़के हैं। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि तीनों मुस्लिम लड़कों के फोन में 7 से 8 हिंदू नामों से फर्जी सोशल मीडिया की आईडी मिली है। यह तीनों लड़के असल में हिंदू लड़कियों को फँसाने का काम करते थे। आईडियों पर लड़कियों के साथ चैट औप फोटो भी मिली हैं। पकड़े गए दो लड़के नाबालिग है जबकि तीसरा बालिग है। उसका नाम सोहेल है।
सोमवार (23 जून 2025) को एक लड़की ने पुलिस में शिकायत की थी कि एक लड़का उसका पीछा करता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। इसके बाद ईदगाह के पास यह तीनों लड़के दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते दिखे। इस पर बजरंग दल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तीनों लड़कों और लड़कियों को घरवालों को पुलिस थाने बुला कर पूछताछ भी की है।