Thursday, March 20, 2025

हिंदू की दुकान पर मुस्लिम भीड़ का हमला, दुर्गा मंदिर में प्रतिमा को किया खंडित: बचाने आए लोगों को भी बनाया निशाना, बांग्लादेश की घटना

बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले के नाजिरपुर उपजिला में मुस्लिम भीड़ ने शुक्रवार (14 फरवरी) की रात एक हिंदू परिवार और दुर्गा मंदिर पर भीषण हमला कर दिया। 15-20 कट्टरपंथियों ने रेबती गायेन की दुकान का सामान लूट लिया और पत्नी बिथी गायेन पर हमला कर दिया। बचाने आए हिंदुओं ने को भी मुस्लिम भीड़ ने निशाना बनाया। हमले में 10 हिंदू घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ितों में दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष मिलन गायेन और उनकी पत्नी ईरानी गायेन शामिल हैं। मुस्लिम भीड़ ने दुर्गा मंदिर की मूर्ति को भी तोड़ दिया। वे रॉड और पाइप से लैस थे। हमलावरों की पहचान छब्बीर शेख, मुस्तकीन शेख और नयन शेख के रूप में हुई है। अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। चरमपंथियों ने हिंदू व्यापारी को शारीरिक नुकसान पहुँचाने की धमकी दी और मौके से भाग गए।

इस संंबंध में रेबती गायेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छब्बीर शेख, मुस्तकीन शेख और नयन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष मिलन गायेन ने पुष्टि की कि मंदिर को उसकी मूल स्थिति में बहाल करने के लिए काम शुरू हो गया है।