Friday, May 16, 2025

मुस्लिम भीड़ ने मंगलगीत गा रहे हिन्दुओं को रोका, लाठी -डंडे से महिलाओं पर हमला कर जेवर छीने: यूपी के बदायूँ का मामला, 11 पर FIR

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में मुस्लिमों के एक गुट ने हिन्दुओं पर हमला कर दिया। मुस्लिमों ने एक ट्रॉली में सवार हिन्दू महिलाओं को पकड़ कर पीटा और उनसे जेवर छीन लिए। इस हमले में कई हिन्दू महिलाएँ घायल हो गईं। मामले में बदायूँ पुलिस के पास FIR दर्ज करवाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बदायूँ के अलापुर थाना क्षेत्र में हुई। यहाँ मुस्लिम बहुल गाँव के पास मुंडन करवाकर लौट रहे एक हिन्दू परिवार को भजन और मंगलगीत गाता देख मुस्लिमों ने पहले आपत्तिजनक शब्द कहे और आगे उन्हें रोक लिया। मुस्लिम युवकों ने उनसे विवाद कर दिया और फिर हमलवार हो गए। उन्होंने लाठी-डंडे से लोगों को मारना चालू कर दिया।

इसके चलते 30 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में इस घटना के चलते हिन्दुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने हिलाल, यासीन, बिलाल समेत 11 मुस्लिमों पर FIR दर्ज कर ली है। कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।